Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबैंक निरीक्षण में डीएम ने व्यक्त की नाराजगी, दिया निर्देश

बैंक निरीक्षण में डीएम ने व्यक्त की नाराजगी, दिया निर्देश

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक की सिविल लाइन्स शाखा का औचक निरीक्षण कर सीएम युवा उद्यमी योजना के लंबित आवेदनों के ससमय निस्तारण नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई, साथ ही शाखा का ऋण जमा अनुपात भी कम होने पर शाखा प्रबंधक चन्दन कुमार पर बैंक मैनेजमेंट द्वारा कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया। स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पहुँचकर क्षेत्र प्रमुख अनिल कुमार को सभी आवेदनों को अविलम्ब निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्टेट बैंक में सर्वाधिक आवेदन लंबित रहने पर कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक अभय श्रीवास्तव को सभी बैंकों की लंबित सीएम युवा उद्यमी योजना के आवेदनों का शीघ्र निस्तारण, स्वीकृत ऋण पत्रावलियों के शीघ्र वितरण हेतु निर्देश दिया।