Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपैरामेडिकल का प्रथम बैच निकला, जूनियर ने सीनियर को दी विदाई

पैरामेडिकल का प्रथम बैच निकला, जूनियर ने सीनियर को दी विदाई

जौनपुर धारा,जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में पैरामेडिकल के छात्रों ने विदाई समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया। यह समारोह अंतिम वर्ष के छात्रों के सम्मान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद प्राचार्य डॉ.रूचिरा सेठी अपने प्रेरणादायक विचार छात्रों के समक्ष रखें। उन्होंने कहा कि आज का दिन एक नई शुरूआत का संकेत है। आप सभी ने इस संस्थान में न केवल शिक्षा प्राप्त की है, बल्कि अनुशासन, सेवा और मानवता के मूल्यों को भी सीखा है। तपश्चात मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.ए.ए.जाफरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह विदाई केवल औपचारिकता है, हमारे दिलों से आपका जुड़ाव सदा बना रहेगा। आगे बढ़िए, सपनों को साकार कीजिए और समाज की सेवा में आपना योगदान दीजिए। उन्होंने छात्रों को यह भी याद दिलाया कि आने वाले समय में चुनौतियाँ अवश्य आएँगी, लेकिन आत्मविश्वास, मेहनत और सदैव सीखते रहने की जिज्ञासा ही सफलता की कुंजी है। पैरामेडिकल विभाग के नोडल डॉ.विनोद वर्मा ने छात्रों को अपने संबोधन में कहा विदाई केवल एक अन्त नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरूआत है। आप सभी ने जिस समर्पण अनुशासन के साथ शिक्षा प्राप्त की है, वही गुण आपको सफलता के मार्ग पर आगे ले जाएंगें। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को यादगार बना दिया। जिसमें जूनियर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गीत, नाटक और भाषण को प्रस्तुत कर अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी। सीनियर छात्रों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किए और कॉलेज व शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षक प्रो.डॉ.भारती यादव, प्रो.डॉ. उमेश सरोज, डॉ.राजश्री यादव, डॉ.चन्द्रभान, डॉ.हमजा अंसारी, डॉ.आदर्श, डॉ.मुदित चौहान, डॉ.पूजा पाठक, डॉ.पंकज कुमार, डॉ.प्रियंका सिह, डॉ.राजा तम्मा राव एवं अन्य चिकित्सक व छात्र/छात्राएं तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहें।