Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयबेलारूस के राष्ट्रपति ने येवगेनी प्रिगोझिन की मौत पर दिया बड़ा बयान

बेलारूस के राष्ट्रपति ने येवगेनी प्रिगोझिन की मौत पर दिया बड़ा बयान

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने प्रिगोझिन की मौत के पीछे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के होने की संभावना को खारिज किया है. बेलारूस के कद्दावर नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने सरकारी समाचार एजेंसी बेल्टा से बात करते हुए कहा कि मैं कल्पना नहीं कर सकता कि पुतिन ने यह किया होगा. अपने मित्र के लिए उन्होंने आगे कहा कि पुतिन को दोषी ठहराया जाना गलत है. गौरतलब है कि बुधवार शाम को रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई थी. इस विमान में वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी सवार थे. 

प्रिगोझिन की मौत पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने विमान हादसे के पीछे साजिश की आशंका जाहिर की है. दरअसल, अमेरिकी अधिकारियों का अनुमान है कि विमान में बम या कोई अन्य विस्फोटक था, जो दुर्घटना का कारण बना. इससे पहले दो अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि रूस के अंदर से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से येवगेनी प्रिगोझिन के विमान को मार गिराया गया  है. बता दें कि येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी सेना के खिलाफ दो महीने पहले यानी जून के आखिर में विद्रोह का प्रयास किया था. तब उन्होंने दक्षिणी शहर, रोस्तोव को अपने कब्जे में लेने के बाद मॉस्को की तरह कूच करने का एलान किया था. हालांकि तब बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको ने दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए प्रिगोझिन की बगावत खत्म कराया था. इससे पहले येवगेनी प्रिगोझिन का निजी सैन्य बल वैगनर यूक्रेन के खिलाफ लड़ चुका है.