Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबेरोजगारी कम करने में दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना कारगर

बेरोजगारी कम करने में दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना कारगर

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। आज के इस बढ़ती जनसंख्या के दौर में जब बेरोजगारी विकराल रूप धारण कर रही है। ऐसे में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना से प्रशिक्षण प्राप्त करके बेरोजगार युवा रोजगार प्राप्त कर रहे हैं तथा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। बेरोजगारी को इस योजना से काफी हद तक काम करने में सफलता भी मिली है। उक्त बातें सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय पिलखीनी में  प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र तथा पचास छात्रों को प्लेसमेंट  ऑफर लेटर देने के लिए आयोजित समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए सीडीओ सीलम सई तेजा ने कहीं। कार्यक्रम में आए लोगों को विशिष्ट अतिथि विनोद राय्ा प्रधानाचार्य ग्रामोदय इंटर कॉलेज जौनपुर तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कुल 50प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र और ऑफर लेटर सीडीओ वितरित किया गया। इस दौरान प्रोजेक्ट हेड राजेश रंजन ने बताया कि 600 प्रशिक्षणार्थी यहां से अब तक ट्रेनिंग ले चुके हैं और 150 प्रशिक्षणार्थियों का प्लेसमेंट भी हो गया है जो की रिटेल और हेल्थ केयर क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। संचालन रजत सिंह ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक अरविन्द सिंह ने कार्यक्रम मैं आए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्राचार्या डॉ.रूबी राय, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।