Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले रविवार को जौनपुर में सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं खुलीं। हड़ताल के दौरान एटीएम, बीसी प्वाइंट और डिजिटल बैंकिंग पर जोर रहेगा।
Homeअपना जौनपुरबिजली के शार्ट सर्किट से डेढ़ बीघे गेंहू की खड़ी फसल जलकर...

बिजली के शार्ट सर्किट से डेढ़ बीघे गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख

जौनपुर धारा,जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे बिजली के शार्ट सर्किट निकली चिंगारी से डेढ़ बीघे गेंहू की खड़ी फसल में लगी आग से जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया जा सका। उक्त गांव निवासी घनश्याम उर्वशी के गेंहू की फसल में दोपहर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी होते ही ग्रामीण आग को बुझाने के लिए दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे बुझाने में जुट गए। न बुझाता देख थक हार कर ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम के अथक परिश्रम से किसी तरह लगी आग पर काबू पाया जा सका। फिर भी डेढ़ बीघे गेंहू की खड़ी फसल जहा जलकर राख हो गई। वही पास में शिव सरोज के रक्खे भूसा को बचाया जा सका। इस संबंध मे फायर ब्रिगेड के सेकेंड आफिसर अनिल यादव ने बताया कि फायर मैन प्रवीण तिवारी, सुनील बिन्द, सनोज कुमार, सूरज कुमार, बृजेश यादव को साथ लेकर तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का कार्य किया गया। घंटो के प्रयास के बाद आग पर काबू जा सका।