जौनपुर धारा,जौनपुर। मारुति सुजुकी के अज़रबैजान की राजधानी बाकू में चल रहे डीलर कांफ्रेंस में पूरे देश से मारुति सुजुकी के डीलर्स को बुलाया गया था। जिसमें जौनपुर के ग्रुप ऑफ कीर्तिकुंज के ऑटोमोबाइल संस्थान को बेहतरीन डीलरशीप के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सैकड़ो डीलर्स के बीच मारुति सुजुकी जौनपुर को कीर्तिकुंज प्लैटिनम डीलर के रूप में सम्मानित किया गया, जो कि पूरे पूर्वांचल के लिए गर्व की बात है। जौनपुर के मारुति सुजुकी डीलर कीर्तिकुंज ऑटोमोबाइल्स को बाकू में सम्मानित किया गया। समारोह में मारुति सुजुकी ने कीर्तिकुंज ऑटोमोबाइल्स के चेयरमैन नन्हे लाल वर्मा को बाकू में यह सम्मान दिया। इस अवसर पर नन्हेलाल वर्मा के प्रतिनिधि के रूप में बांकू पहुंचे एमडी प्रियम वर्मा को प्लैटिनम डीलर अवार्ड व अचीवर क्लब पर सम्मानित किया गया। इस शुभ अवसर पर कंपनी के चेयरमैन नन्हे लाल वर्मा ने पूर्वांचल के सभी ग्राहक बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
बाकू में कीर्तिकुंज को मिला प्लैटिनम डीलर का अवॉर्ड

Previous article

