Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरचाचा सगी भतीजी संग हुआ फरार, क्षेत्र में फैली सनसनी

चाचा सगी भतीजी संग हुआ फरार, क्षेत्र में फैली सनसनी

जौनपुर धारा,जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति अपनी सगी भतीजी को लेकर फरार हो गया। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है, लोग जगह-जगह इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 45वर्षीय व्यक्ति का अपनी करीब 20 वर्षीय भतीजी से लंबे समय से करीबी संबंध था। 20अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे वह भतीजी को लेकर कहीं चला गया, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरसठी थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि पुलिस हर पहलु से मामले की छानबीन कर रही है और फरार व्यक्ति की तलाश जारी है। सूत्रों की मानें तो आरोपी व्यक्ति का पूरा परिवार भी घर छोड़कर फरार हो चुका है, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिला रही है।