- दो महिलाओं सहित कई घायल, बाइक सहित दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा
जौनपुर धारा, सिरकोनी। जलालपुर क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी एक परिवार के पर मामूली विवाद में बाइक से आये डेढ़ दर्जन से अधिक बदमाशों ने हमला कर दिया। मारपीट में महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए।
उक्त गांव निवासी रमेश यादव से विगहि गांव निवासी सौरभ यादव पुत्र पप्पू यादव से रविवार की सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। दोपहर के बाद सौरभ यादव अपने साथ लगभग डेढ़ दर्जन बदमाशों के साथ बनवारीपुर गांव में रमेश यादव के घर पहुंच कर मारपीट करने लगे जिसमें रमेश यादव पुत्र हरिराम यादव, नीतू यादव तथा परिवार की रोशनी यादव तथा कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना किसी ने डायल 112 को दिया। 112 डायल तथा थाने के अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने सौरभ यादव तथा राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर बदमाश चार बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने चारों बाइकों को कब्जे में ले लिया। फिलहाल गांव के लोगों में दहशत है। ये युवक काफी दबंग किस्म के बताए जाते हैं। उन लोगों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। न जाने किसके सरंक्षण के कारण पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नही की है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है।



