Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरबाइक व साइकिल की भिड़ंत में तीन घायल

बाइक व साइकिल की भिड़ंत में तीन घायल

  • एक की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत डोमनापुर मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक व साइकिल की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के डोमनापुर गांव निवासी 37 वर्षीय टिल्लू पुत्र शम्भू शुक्रवार की रात साइकिल से घर जा रहा था तभी सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सलाउद्दीनपुर गांव निवासी 32 वर्षीय अब्दुल्लाह व 22 वर्षीय वसीम पुत्रगण मैनुद्दीन की बाइक साइकिल से टक्कर हो गई जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद टिल्लू की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।