Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतीन महिलाएं हुई ठगी का शिकार

तीन महिलाएं हुई ठगी का शिकार

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में एक ही घर की तीन महिलाएं अपने आभूषण को दोगुना कराने की लालच में लाखों रुपये के कीमती गहने और पीतल के बर्तन से हाथ धो बैठीं। घटना की जानकारी मिलते ही गाँव में हड़कंप मच गया। सरोखनपुर निवासी घर के मालिक अमरदेव शुक्ला अपनी दुकान पर चले गये थे। घर में उनकी माँ सभा देवी, पत्नी रेनू शुक्ला और उनकी भाभी भारती शुक्ला व सत्यम शुक्ला मौजूद थे। इसी दौरान एक महिला उनके घर पहुँची और पुराना बर्तन खरीद कर नया बर्तन बेचने तथा सोने चांदी के गहनों को दोगुना करने की बात करने लगी और एक पांच लरी का मंगलसूत्र दिखाकर उक्त लोगों को मोहित कर लिया। गहना दोगुना करने की बात सुनते ही महिलाओं में जिज्ञासा बढ़ गयी। इसी बीच ठग महिला ने एक-एक कर गले के दो सोने के लाकेट, तीन एन्ड्रायड मोबाइल फोन, दो जोड़ी सोने के कान की झाली, तीन जोड़ी पायल आदि गहने तथा पीतल के बर्तन लेकर फरार हो गयी। जब घर के स्वामी रात में दुकान से घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में अफरा तफरी मच गयी।