जौनपुर धारा, बरसठी। क्षेत्र के बेलौनाकला बबुरीगांव में शनिवार को मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी मनोज सिंह के द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला प्रचारक प्रभात की उपस्थिति में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवा ध्वज फहराया गया। संघ के स्वयं सेवकों ने ध्वज के सामने समर्पण पूजन किया। संघ के जिला प्रचारक ने कहा भारत माता की जय के साथ राष्ट्र हित में संघ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ के बढ़ते विस्तार से राष्ट्र विरोधी शक्तियां घबराई हुई है और संघ को बदनाम करने में जुटी हुई है। सोमेंद्र त्रिपाठी ने भी स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए शाखा में नियमित आने का आह्वान युवाओं से किया। इस अवसर पर भाजपा के गंगा सिंह, सुरेंद्र सिंह, भोला मिश्रा, जितेंद्र दुबे, जयप्रकाश पांडेय, बाबादुबे, दीपक, सिंटू, विकास सहित अन्य स्वयं सेवक एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
भाजपा नेता ने कराया गुरु दक्षिणा कार्यक्रम
Previous article
Next article

