जौनपुर धारा, खुटहन। गुलरा बजरडीहा गांव के एक निजी स्कूल के पास मंगलवार की देर शाम दो बाईकों की हुई। आमने-सामने टक्कर में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर टक्कर मारकर भागने वाले बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। इसी गांव निवासी जमुना निषाद का आरोप है कि वह अपनी 43वर्षीय पत्नी शीला देवी को बाइक से गौसपुर बाजार किसी काम से लिवाकर जा रहा था। आरोप है कि स्कूल के पास सामने से बाइक से तेज गति से आ रहा शेखपुर सुतौली गांव निवासी जीतू पुत्र वीरेंद्र गौतम टक्कर मार दिया। जमुना मार्ग के बायें तथा शीला दाहिनी तरफ गिर गई। टक्कर मारने के बाद बाइक शीला के गले के ऊपर से पार हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर जीतू बाइक सहित भाग गया। दुर्घटना में शीला की मौके पर ही मौत हो गई थी।
― Advertisement ―
जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

Previous article
Next article

