Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबहरीन की राजधानी मनामा पहुंचे भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्रा

बहरीन की राजधानी मनामा पहुंचे भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्रा

  • श्रीनाथजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यूपी महोत्सव में हुए शामिल

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा के भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने रविवार को अरबियन देश बहरीन की राजधानी मनामा में दो सदी से अधिक पुराने श्रीनाथजी मंदिर में पूजा अर्चना की। रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14फरवरी को यूएई के अबूधाबी में भव्य मंदिर का उद्घाटन किया था। जल्द बहरीन में भी मन्दिर बनने जा रहा है। इसके लिए जमीन आवंटित हो चुकी है। इस मंदिर के निर्माण के लिए सारी औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में जल्द ही मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। ट्रस्ट के बुलावे पर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने अपने सहयोगियों साथ स्वामी नारायण मन्दिर में दर्शन पूजन किया। ट्रस्ट से जुड़े लोगों द्वारा उनका सम्मान किया गया। अरब देश बहरीन के शहर मनामा में उत्तर प्रदेश परिवार द्वारा आयोजित यूपी महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक शलभमणि त्रिपाठी, भारत के राजदूत बिनोद जैकब, यूपी परिवार के सदस्य प्रमोद तिवारी, शैलेंद्र राय, सतेन्द्र सिंह, प्रचुर शुक्ला, विश्वजीत पांडे, बीएल विश्वकर्मा, रेखा मिश्रा, अरशद ख़ान, विशाल सक्सेना, अखिलेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने बहरीन में रहने वाले उत्तर भारतीय समाज और प्रवासी भारतीयों और उद्योगपतियों से मुलाकात की। उन्हे पहले के उत्तर प्रदेश की स्थिति और वर्तमान के उत्तर प्रदेश में हुए बदलाव और सरकार की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने सभी लोगों से उत्तर प्रदेश में निवेश करने का आग्रह किया।