Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबनवासी समुदाय के परिवारों में वितरण हुआ राशन सामग्री

बनवासी समुदाय के परिवारों में वितरण हुआ राशन सामग्री

केराकत। क्षेत्र के बनवासी समुदाय के परिवारों में पूर्व शिक्षण एवं पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत आस्था महिला एवम बाल विकास संस्था के संस्थापक संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में राशन वितरण किया गया। इस दौरान बराई, बेहडा, निहाला पुर व सोहनी कानूवानी गांव के कुल 150से ज्यादा बनवासी परिवारों में राशन वितरण किया गया। जिसमे प्रत्येक परिवार को 30किलो गेहूं व 4किलो चना का दाल वितरित किया गया। इस बाबत संस्था के संस्थापक संतोष पाण्डेय ने बताया कि बनवासी समुदाय में संस्था प्रतिदिन 1वर्ष से 5वर्ष तक के कुल 100 से ज्यादा बच्चों को प्राइमरी स्तर की शिक्षा प्रदान कराती है। जिसमें बच्चो को दूध एवं बिस्किट भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जो अभियान है, पूरी शिक्षा पूरा पोषण उसको पूर्ण करने में संस्था को जीव दया फाउंडेशन का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर दीपनारायण, आनंद सिंह, नीरज कुमारी गुड्डी व अनिता समेत आदि महिलाएं मौजूद रही।