केराकत। स्थानीय क्षेत्र के बराई गांव के पंचायत भवन परिसर में सोमवार को आस्था महिला एवम बाल विकास संस्था के बैनर तले नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। आर.जे.शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के डॉ.युगल किशोर ने मरीजों का नेत्र जांच किया। इस दौरान शिविर में लगभग क्षेत्र के 70 से ज्यादा मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर उनका नेत्र परीक्षण किया गया।साथ ही 6मरीजों के सर्जरी हेतु वाराणसी नि:शुल्क ले जा कर किया गया। इस बाबत संस्था के संस्थापक संतोष पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सबसे बड़ी समस्या आंखों की रोशनी की है। मोतियाबिंद के चलते अधिकतर लोगों की रोशनी या तो कम हो जाती है या तो चली जाती है।जबकि इसका इलाज संभव है। इसलिए मन में नेत्र रोगियों के परीक्षण करवाने का विचार आया जिसके बाद हॉस्पिटल से संपर्क कर चर्चा की गई जिस पर डॉक्टरों की टीम ने अपनी सहमति बनाई। उन्होंने कहा कि अभी तो इसकी शुरुवात की गई है जिसको संस्था अनवरत जारी रखेगा। वही संस्था की उमा ने मरीजों का पंजीकरण किया व दीप नारायण ने काउंसलिंग करने की जिम्मेदारी उठाई।
― Advertisement ―
सड़क किनारे झाड़ियों में मिला नवजात, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में झाड़ियों के बीच बोरे में मिले नवजात शिशु को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच जारी है।
बराई गांव में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर हुई आयोजित

Previous article

