― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। खुज्झी हिसामपुर मार्ग से सटे कछवन मोड़ के पास बगीचे में मंगलवार रात रस्सी के सहारे पेड़ की डाल से फांसी लगाकर एक 30 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। युवक की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कछवन मोड़ के पास पोखरा है और उसी से सटा बगीचा। रात में लगभग 30 वर्षीय युवक कब रस्सी के सहारे डाल से फांसी लगा लिया किसी को पता नहीं चल सका। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची व उसी की मौजूदगी में लाश रस्सी काटकर उतारी गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share Now...