जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ौना गांव में पेड़ काटने का विरोध करने पर पट्टीदारों ने एक किशोरी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के उक्त गांव निवासी 17 वर्षीय काजल गौतम पुत्री मेवालाल गौतम को मंगलवार को घर के बगल एक पेड़ काटने का विरोध करना बहुत भारी पड़ गया जिससे नाराज पट्टीदारों ने बीती रात लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया। परिजनों ने उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों का कहना है कि मौके पर मौजूद चिकित्सक डा. मुकेश वर्मा ने रेफर करने हेतु मदिरा की मांग की। बताया जाता है कि डाक्टर उस वक्त नशे में थे। इस बाबत चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारुकी ने कहा कि ऐसी शिकायत कई बार मिल चुकी है। कार्यवाही हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा जा रहा है।
― Advertisement ―
निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यों की सराहना
जौनपुर में निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को गरिमामय विदाई दी गई और उनके कार्यों की सराहना की गई।
पेड़ काटने के विवाद में पट्टीदारों ने किशोरी को पीटा
Previous article


