― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवांक्षित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वांक्षित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में विशेष अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय हमराह मुखबिर की सूचना पर मु.अ.स. 155/2023 धारा 302 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर में चल रहे एक वांक्षित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि शनि कुमार पुत्र रामसेवक उम्र 22 वर्ष निवासी पुरवां समाधगंज थाना सिकरारा हालपता गरियांव थाना मुँ. बादशाहपुर को नियमानुसार बुधवार को सुबह करीब 5.30 बजे नीभापुर रेलवे यात्री प्रतिक्षालय से गिरफ्तार कर थाना लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Share Now...