― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रदेश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा : महेश चंद्रा

प्रदेश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा : महेश चंद्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के राशिदाबाद सदर में भागीदारी पार्टी द्वारा आयोजित जिला इकाई कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बैठक को संबोधित करते पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ.महेश चंद्रा प्रजापति ने कहा कि भागीदारी पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रही है। सभी पदाधिकारी बूथ गठन पर कार्य कर रहे हैं। इस बार जिस-जिस सीट पर हमारे प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। बूथों को जिताने का कार्य राष्ट्रीय नेता से लेकर बूथ स्तर तक के नेताओं को करना है। यहां तक की राष्ट्रीय व प्रदेश के नेताओं को भी बूथ पर लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे जल्द से जल्द संगठन को तैयार किया जा सके। भागीदारी पार्टी यह चाहती है कि प्रदेश में एक समान अनिवार्य शिक्षा लागू किया जाए, शराब बंद कराया जाए, जातिवार जनगणना कराई जाए, पुरानी पेंशन बहाल कराई जाए, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए, शिक्षामित्र में कार्यरत अध्यापकों को स्थाई किया जाए, आंगनवाड़ी में कार्यरत बहनों को स्थाई करके उनके वेतन को बढ़ाया जाए, प्रदेश में बिजली, पानी, दवाई मुफ्त दिये जाने सहित अन्य मांगों को चुनाव का मुद्दा बताया। कार्यक्रम में सुनील प्रजापति, ब्रह्मदेव प्रजापति, सावन प्रजापति, सोनेलाल पटेल, नंदलाल प्रजापति, रवि प्रजापति, फूलचंद प्रजापति, गुलाब प्रजापति सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share Now...