― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर अनुदान लागू

प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर अनुदान लागू

जौनपुर धारा, जौनपुर। उद्यान विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओ में कृषको का आनलाइन पंजीकरण विभागीय बेवसाइट www.dbt.horticulture.gov.in  पर ‘‘प्रथम आवक प्रथम पावक’’ के आधार पर अनुदान लागू है। वर्ष 2023-24 में योजनावार प्राप्त लक्ष्य दिये गये है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन-संकर शाकभाजी 125 हेक्टेयर, पुष्प क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम 25 हेक्टेयर, रबी प्याज 50 हेक्टेयर, पुराने बागो का जीर्णोधार 04 हेक्टयेर, पालीनेशन सर्पोट थू्र बी कीपिंग संख्या 9, बागवानी में मशीनीकरण कार्यक्रम में 04 ट्रैक्टर (20बी0एच0पी0 तक) पावर ट्रिलर 4 (8 बी0एच0पी0से कम) पावर ट्रिलर 4 (8बी0एच0पी0या उससे अधिक) फक्ंशनल पैक हाउस के 3 लक्ष्य प्राप्त हुए है। शासनादेश के अनुरूप कृषक पंजीकरण के 07 दिवस के अन्दर आवेदन-पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक एंव खतौनी की छायाप्रति तथा कृषक की पासपोर्ट साइज 01 फोटो जमा करना अनिवार्य है। अन्यथा बाद में पंजीकृत कृषक जिसका आवेदन जमा कर दिया गया होगा, वह आपके पहले लक्ष्य के सापेक्ष कार्यक्रम का पात्र हो जायेगा।

Share Now...