जौनपुर धारा, जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्व.राजा यावदेन्द्र दत्त दुबे की 24वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। प्राचार्य प्रो.शम्भू राम ने राजा साहब के प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने राजा साहब के प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दिया। प्राध्यापक डॉ.रजनीकांत द्विवेदी, डॉ.गंगाधर शुक्ला एवं डॉ.मृत्युन्जय मिश्रा ने सस्वर शांति पाठ किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने श्रद्वांजलि समारोह में राजा साहब को कुशल राजनीतिज्ञ, बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया। उन्होनें कहाकि महाविद्यालय में शिक्षण कार्य को और उन्नयन पर ले जाना ही स्व.राजा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि संगोष्ठी को महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य कैप्टन डॉ.अखिलेश्वर शुक्ला ने संबोधित करते हुए बताया कि जौनपुर रियासत के ग्यारहवें नरेश राजा यादवेन्द्र दत्त का जन्म सन-1918 को जौनपुर राजमहल में हुआ था। राजा यादवेन्द्र दत्त भारतीय जनसंघ व भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे, तीन बार विधायक, नेता विरोधी दल व दो बार सांसद चुने गए। राजनीति के पुरोधा जौनपुर के राजा यादवेंद्र दत्त दुबे की आज पुण्यतिथि है। 09 सितंबर 1999 को इस दुनिया में अपने नश्वर शरीर को छोड़कर जाने वाले इस राजनीतिज्ञ को दो दशक से अधिक समय हो गए हैं, लेकिन आज भी उनकी यादें लोगों के बीच ताजा हैं। राज पीजी कालेज के भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो.अवधेश द्विवेदी ने बताया कि लोकसभा में राजा साहब अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति पर बोल रहे थे, उनकी वाकपटुता को पूरा सदन एकाग्रता से सुन रहा था। उनका समय समाप्त होने पर लोकसभा अध्यक्ष ने उनको रोकना शुरू किया तो इस पर अटल बिहारी वाजपेयी व लालकृष्ण आडवानी ने अपना समय लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह करके दिला दिया। डॉ.मयानन्द उपाध्याय, डॉ.लाल साहब यादव एवं डॉ.आशाराम यादव ने स्वर्गीय राजा साहब के व्यत्तिäतव एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने राजा साहब की पुरानी यादों के माध्यम से उनको याद करके अपनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में डॉ.मयानन्द उपाध्याय, डॉ.अवधेश कुमार द्विवेदी, डॉ.मनोज वत्स, डॉ.अोमप्रकाश दुबे, डॉ.श्यामसुन्दर उपाध्याय, डॉ.आशीष शुक्ला, डॉ.रमेश सोनी, डॉ.अजय मिश्रा, डॉ.विवेक कुमार, डॉ.सुधा सिंह, डॉ.सुनीता गुप्ता, डॉ.नीता सिंह, डॉ.अनीता सिंह, डॉ.गगनप्रीत कौर सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। संगोष्ठी का संचालन डॉ.संतोष कुमार पाण्डेय ने किया।



