जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा विक्रेताओं के विरुद्ध प्रशासन ने अभियान और तेज कर दिया है। शुक्रवार को लाइन बाजार थाना पुलिस ने छापेमारी कर 10 किलो 800 ग्राम प्रतिबंधित मांझा बरामद कर चार विक्रेताओं को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे, सिविल लाइन पुलिस चौकी प्रभारी मिथिलेश कुमारी, एसआइ चंद्रमा पांडेय ने हमराहियों के साथ मियांपुर व हुसेनाबाद में पतंग व डोर बेचने वालों की दुकानों पर छापेमारी कर सघन तलाशी ली। इस कार्रवाई के दौरान एक बोरा व तीन झोलों में बिक्री के लिए छिपाकर रखे गए 16 बंडलों में 10 किलो 800 ग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपितों में मियांपुर निवासी राहुल सोनकर उसका भाई मोहित सोनकर, हुसेनाबाद, दीवानी कचहरी निवासी सोनू सोनकर व उसका भाई गोलू सोनकर है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में कांस्टेबल राजन, भानु प्रताप, अभय कुमार व अजय चौहान रहे। इस कार्रवाई से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालों में खलबली मच गई है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।

