Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर हनुमान घाट में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर

जौनपुर के हनुमान घाट पर राष्ट्रवीर सेना द्वारा महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके शौर्य और राष्ट्र रक्षा में योगदान को याद करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

E-Paper 10-06-2026

Homeअपना जौनपुरपोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, ईंट से प्रहार कर की गई थी...

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, ईंट से प्रहार कर की गई थी फूलचंद्र की हत्या

  • हत्या के कारणों को लेकर अंधेरे में तीर चला रही पुलिस

खुटहन। पनौली गांव में गत शुक्रवार को यूबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक के सिर पर बदमाशों ने ठोस बस्तु से वार कर मौत के घाट उतारा था। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो गया है। पुलिस ने मौके से एक कोना टूटा हुआ ईंट भी बरामद किया गया था। इससे स्पष्ट है कि उसकी हत्या ईंट से प्रहार कर की गई थी। घटना के दूसरे दिन एसपी सिटी आयूष श्रीवास्तव और सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान मौके पर पहुंच आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने लोगों से पूछताछ किया। गांव निवासी 58वर्षीय फूलचंद पासवान उर्फ सेवाराम घर से लगभग छ: सौ मीटर दूर गांव के मार्ग पर एक कमरे में मिनी शाखा चलाते थे। इसी के बगल उनके छोटे भाई मेवाराम बर्तन की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह वह सुबह लगभग दस बजे मिनी शाखा पर पहुंचे। उस समय उनका छोटा भाई घर पर ही था। कोहरा और ठंड के चलते आस-पास सुनसान बना हुआ था। लगभग 11बजे कुछ महिलाएं शाखा पर पैसा निकालने पहुंची तो शटर बंद पाया। भीतर किसी के कराहने की आवाज सुनाई देने पर महिलाओं ने इसकी सूचना मेवाराम को फोन पर दी। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे। शटर खोल भीतर देखें तो सन्न रह गए। फूलचंद्र खून से लथपथ फर्स पर पड़े कराह रहे थे। उनके सिर से खून बह रहा था। उन्हें उपचार हेतु शाहगंज सीएससी ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

36घंटे बाद भी फूलचंद्र के हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस

खुटहन। पनौली गांव में ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक व यूपी पुलिस के कांस्टेबल के पिता फूलचंद्र पासवान की हत्या का रहस्य और गहराता जा रहा है। घटना के 36घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। उसकी हत्या के पीछे हत्यारों की मंशा क्या थी, इसे भी पुलिस स्पष्ट नहीं कर पा रही है। पीएम रिपोर्ट में ईंट से प्रहार कर हत्या ने मामले में और रहस्य बना दिया है। यदि हत्यारे योजनाबद्ध ढंग से आये होते तो साथ में लाठी डंडा या चाकू तमंचा जरूर लेकर आते। लेकिन यहां मौके पर हमले में प्रयुक्त ईंट बरामद हुआ है। दूसरी बात पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात मृतक के बेटे विवेक पासवान के द्वारा दी गई तहरीर में अज्ञात हत्यारों के द्वारा पिता की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया गया है। लूट को तहरीर में नहीं दर्शाया गया है। उधर घर पर रह रहे पिता चंद्रभूषण और भाई मेवाराम सहित अन्य स्वजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। ऐसी परिस्थिति में हत्यारों की तलाश पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में घने कोहरे के चलते कुछ स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। सर्विलांस टीम के सहारे पुलिस काल डिटेल के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।