Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअस्थाई रैन बसेरा व अवाल की व्यवस्था के लिये सौंपा ज्ञापन

अस्थाई रैन बसेरा व अवाल की व्यवस्था के लिये सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जौनपुर जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक राम प्रकाश यादव से मिलकर जौनपुर जंक्शन और सिटी स्टेशन पर अस्थाई रैन बसेरा एवं अलाव का प्रबंध करने के लिये ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पूर्व के 10वर्षों से लगातार जौनपुर जंक्शन एवं सिटी स्टेशन पर रैन बसेरा और अलाव का प्रबंध किया जाता रहा है। परंतु इस समय अपार ठंडी के बावजूद भी अभी तक यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन के तरफ से किसी भी तरह का प्रबंध नहीं किया गया है। जबकि सभी ट्रेनें लेट से चल रही है। रेलवे प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए अभिलंब रैन बसेरा का निर्माण करने का आग्रह किया गया। स्टेशन अधीक्षक ने विषय की गंभीरता को समझते हुए आश्वासन दिया गया कि अस्थाई रैन बसेरा जल्द ही बनाया जाएगा। उक्त अवसर पर सोमेश्वर केसरवानी, राधेरमण जायसवाल,संजय केडिया, संतोष साहू, विजय गुप्ता, हफिज शाह, यशवंत साहू, ऋषिकेश दुबे, राकेश जायसवाल, अनिल मिश्रा, निश्चय जायसवाल, मनोज साहू सहित आदि व्यापारी उपस्थित रहें।