जौनपुर धारा, खुटहन। क्षेत्र के त्रिकोलिया अखंडनगर मार्ग पर त्रिकोलिया गाँव के पास शनिवार को कलावती के एस के पेट्रोल पम्प का उद्घाटन पूरी भव्यता के साथ हुआ। जिसमें बतौर उद्घाटन कर्ता इण्डियन आयल वाराणसी के सेल्स मैनेजर सत्यम सिंह ने फीता काटकर पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गाँव में पेट्रोल पम्प खुल जाने से आसपास के किसानों सहित वाहन स्वामियों को काफी सहूलियत होगी, साथ ही किसानों के समय, श्रम व धन की भी बचत होगी। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुबेदार सिंह ने कहा कि अभी तक किसानों को खुटहन या शाहगंज की तरफ तेल के लिए जाना पड़ता था। उन्होंने संचालक के इस कार्य की सराहना की। इसके पूर्व पेट्रोल पम्प पर संचालक डाक्टर प्रेम प्रकाश गौतम द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर पेट्रोल पम्प का उद्घाटन किया गया। अन्त में पम्प संचालक द्वारा आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान पशु चिकित्सक डॉ.आलोक सिंह पालीवाल, डॉ.हरिश्चंद्र, दिलीप पप्पू, महादेव आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
पेट्रोल पम्प का हुआ उद्घाटन


