जौनपुर धारा, जौनपुर। मध्य प्रदेश, राजस्थान और और छत्तीसगढ़ में पार्टी को अच्छी बढ़त मिलने के बाद यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जश्न मनाया गया लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पटाखे फोड़कर खुशियाँ मनाई। जिला अध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह ने कहा कि यह जीत खास है। देश को प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है। इन चुनावों में यह स्पष्ट तौर पर उभरा है कि लोग डबल इंजन की सरकार चाहते हैं, नरेन्द्र मोदी के विकास और गरीब कल्याण में विश्वास रखते हैं। कांग्रेस की गारंटियां फेल हो गईं, भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर वापस मुहर लगी है। विपक्ष ने जितना कीचड़ उछाला, उतना ही मोदी निखर कर आए, उतना ही कमल खिला है। यह जीत भाजपा के लिए एक सकारात्मक संकेत है। राजस्थान में प्रियंका गांधी ने नारा दिया था ‘मैं एक लड़की हूं, मैं लड़ सकती हूं’ लेकिन पांच वर्षों में पूरा राज्य जंगल राज के अधीन रहा। कांग्रेस सरकार में महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं हुईं और उनके नेता कार्रवाई करने के बजाय बेशर्म बयान देते रहे। राजस्थान की महिलाओं ने प्रियंका गांधी को कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की प्रचंड विजय हुई है 18 सालों तक प्रदेश में हमारी सरकार रही और अच्छा काम हुआ। जितना अच्छा काम शिवराज सिंह चौहान ने किया, उतना ही अच्छा काम डबल इंजन की सरकार ने किया है। उसका आशीर्वाद आज जनता ने दिया है। जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश में हमारी डबल इंजन सरकार की लोक कल्याण योजनाओं को देखते हुए लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ रहा और हम दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की हर एक बद-दुआ का मैं स्वागत करता हूं और दिग्विजय सिंह को अपने दिल की गहराइयों से शुभकामना भी देता हूं। जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी करोड़ों जनता के हृदय के हार हैं और देश की जनता के मन में भी बसते हैं। ये विश्वास की जीत है जो बीजेपी को आज मिल रहा है। राजस्थान में महिला अपराधों का आंकड़ा देश में सबसे ज्यादा रहा और कांग्रेस के मंत्री शांति धारीवाल का बयान कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है इसलिए ये अपराध होते हैं। जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि तीन राज्यों में प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्लानिंग और कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। राहुल गांधी ने झूठे वादे किए, किसानों के साथ धोखा किया। जिला उपाध्यक्ष संदीप सरोज ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा अब तक की सर्वाधिक सीटें जीतकर इतिहास बनाएगी कांग्रेस केवल झूठ बोलती है। भाजपा की सरकार बनाने के लिए आगे की जो रणनीति होगी वो हमारा केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। मध्य प्रदेश में यह भाजपा के लिए बड़ी जीत है। भाजपा सरकार ने काम किया और लोगों ने डबल इंजन की सरकार और पीएम मोदी के नेतृत्व और सीएम शिवराज के कामों में विश्वास दिखाया। जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन का अंत होने वाला है कमल खिलने वाला है छत्तीसगढ़ खुशहाली और तरक्की की ओर आगे बढ़ने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी की गांरटी जनता को मिलने वाली है। कांग्रेस लड्डू बांटने और बधाई देने वाले पोस्टर लगाने की तैयारी कर रही थी। वहीं हम चुपचाप अपना काम कर रहे थे। लाडली बहना योजना एक गेम चेंजर साबित हुई और इसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान को पूरा श्रेय जाता है। उक्त अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, आईटी संयोजक रोहन सिंह, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला महामंत्री किसान मोर्चा इन्द्र्सेन सिंह, उपाध्यक्ष किसान मोर्चा घनश्याम यादव, विपुल सिंह, उमेश सिंह, डॉ.बृजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अवधेश सोनकर, जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा द्वय विजय शंकर शर्मा, रवि शंकर सेठ, सतीष पाण्डेय, शुभम मौर्य, संतोष पाण्डेय, हेमंत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
तीन राज्यों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद भाजपाईयों ने मनाया जश्न

Previous article

