जौनपुर धारा, जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय से सभी को बताया कि माह जुलाई एवं अगस्त में पेंशनर जन-जागरण कार्यक्रम, 20 सितम्बर को जनपद स्तर पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमन्त्री को ज्ञापन, 18 अक्टूबर को लखनऊ में प्रर्दशन धरना एवं 3 नवम्वर को दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किये जाने का कार्यक्रम निश्चित है जिसका सभी साथियों ने सर्मथन करते हुए सक्रिय सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने संगठन के हर संघर्ष में सक्रिय रहते हुए न्याय मिलने तक खड़े रहने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए सभी ने पेंशनर्स की समस्याओं पर सरकार की उदासीनता पर रोष व्यक्त करते हुए तन मन धन से संघर्ष का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति के निस्तारण कार्यालय अध्यक्ष एवं मुख्य विकास चिकित्सा अधिकारी स्तर पर आने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया गया। सदन में निर्णय लिया गया कि निकट भविष्य में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से इस संबंध में द्विपक्षीय वार्ता कर समाधान कराया जाय अन्यथा स्थिति में संगठनात्मक कार्यवाही किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक को मुख्य रूप से केके त्रिपाठी, रमेश ठकुरी यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह ओंकार मिश्रा, डीके सिंह, वीबी सिंह, बलराम यादव, नन्द लाल सरोज, रमाशंकर सेठ, पाशंकर उपाध्याय, शेषनाथ सिंह, राम अवध लाल, भारत यादव, मोहम्मद हाशिम, मंजू रानी राय, अलमदार हुसैन आदि ने अपने संबोधन में सरकार की उपेक्षात्मक नीतियों का विरोध किया। सभा का संचालन जिला मंत्री राजबली यादव ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पेंशनर्स अपनी मांगों को लेकर करेंगे आन्दोलन

Previous article
Next article

