- बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में डायट सभागार में हुई बैठक
- सभी को अगले दो माह में अपने विद्यालयों को निपुण विद्यालय घोषित करने के लिए दिए गए निर्देश
जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जनपद के 20ज्ञ् से कम निपुण वाले विद्यालयों में बच्चों को निपुण बनने की स्थिति की समीक्षा हेतु प्राचार्य डायट, उपशिक्षा निदेशक जौनपुर तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को डायट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20ज्ञ् से कम अधिगम स्तर से कम वाले विकास खण्ड बदलापुर के 31 विद्यालय विकासखंड बक्शा के 38 विद्यालय, बरसठी के 28 विद्यालय कुल 97 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्र.अ. संबंधित ब्लॉक के एआरपी तथा संबंधित नोडल शिक्षक संकुलो ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों द्वारा अपने अपने विद्यालय से संबंधित निपुण बच्चों की सूची प्राचार्य, उप निदेशक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। कुल 97 विद्यालयों की समीक्षा के उपरांत यह पाया गया कि 85 विद्यालय 20ज्ञ् अधिगम स्तर से ऊपर हो गए तथा 12 विद्यालय अभी भी 20ज्ञ् से नीचे हैं। पूर्व डाटा से बढ़े हुए विद्यालयों की सराहना की गई एवं 12 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बैठक में डायट प्रवक्ता डा. आरएन यादव, खंड शिक्षा अधिकारीगण डीसी प्रशिक्षण विशाल कुमार तथा एसआरजी टीम द्वारा विद्यालय को निपुण बनाने की रणनीति आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षक संकुल द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि वो अभी निपुण विद्यालय बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। बैठक में सभी को अगले दो माह में अपने अपने विद्यालयों को निपुण विद्यालय घोषित करने हेतु निर्देश दिया गया।



