Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्व विधायक के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर

पूर्व विधायक के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर

  • रक्तदाता हमारे समाज और मानवता के अनमोल सेवा : डॉ.सुषमा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। राम मेमोरियल ब्लड बैंक हॉस्पिटल में पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  उन्होंने अपना जन्मदिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए सेवा पखवाड़ा के रूम में मनाया। शिविर में 105लोगों ने रक्तदान किया, और अस्पताल में भर्ती मरीज को फल वितरित किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल, रणजीत सिंह पटेल व एमडी डॉ.अशोक पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डॉ.विधायक सुषमा पटेल ने रक्तदान करने के दौरान कहा कि रक्तदाता हमारे समाज और मानवता के अनमोल सेवक हैं। रक्तदान से बड़ा इस दुनिया में कोई दान नहीं है। रक्तदान ही महादान है, पूर्व पीसीएस अधिकारी रणजीत सिंह पटेल, एमडी डॉ.अशोक पटेल व मेहींलाल गौतम व आयोजक वीरेन्द्र बिन्द ने हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान शिविर में वीरेंद्र बिन्द, राजमणि पटेल, रणजीत सिंह, विक्की गुप्ता, शुभम यादव, गोलु दुबे व सुनील बिंद सहित 105लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के पूर्व में डॉ.सुषमा पटेल का लोगों ने स्मृति चिन्ह व बुकें देकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर शेष नारायण पटेल, अमरेंद्र प्रधान, रमाकांत मौर्य, बृजेश सिंह पिन्टू, सुनील बिन्द, प्रभाकर तिवारी, शैलेश वर्मा, राजू यादव, विपिन गुप्ता, राजेश पटेल, विक्की गुप्ता, डॉ.शिवनाथ मौर्य, वेंकटेश प्रधान, छोटेलाल, लालचंद व आदर्श आदि लोग मौजूद रहे।