जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के ग्राम गोबरा में सपा विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान के आवास पर सोमवार को देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। गौरतलब है कि पूर्व प्रधान इंद्रावती देवी की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 51वां जन्मदिन जन नायक के रूप में मनाया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव विवेक रंजन ने केक काटकर ख़ुशी जाहिर किया। वही नीरज पहलवान का भी जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर कजरी एवं लोकगीत बिरहा गायक सूरदास गुलाब यादव, अरविन्द यादव, रजनीगंधा, ज्ञानी यादव, शारदा यादव, सतीश यादव, बबलू बावरा ने नेताजी के कृत्य पर जमकर गीत गाया। वहीं जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, रामनेत प्रधान, संतोष पहलवान सहित तमाम लोग उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का समापन देर रात हुआ।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन


