Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआर्य समाज जौनपुर का चुनाव संपन्न

आर्य समाज जौनपुर का चुनाव संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। आर्य समाज जौनपुर का वार्षिक चुनाव साप्ताहिक हवन सत्संग के पश्चात् आर्य समाज के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से देवेन्द्रनाथ को प्रधान, पवन साहू मंत्री तथा मनीष साहू को कोषाध्यक्ष चुना गया। उप प्रधान पद पर मोहनलाल व शशिभूषण मुरलीवा, उपमंत्री रामकुमार व भारतेन्द्र आर्य, पुस्तकाध्यक्ष रविन्द्रनाथ व हनुमान प्रसाद चौरसिया को चुना गया। चुनाव के अंत में मंत्री पवन साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा इस वर्ष महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी के 200वें जन्म जयंती वर्ष तथा आर्य समाज जौनपुर के 125वें स्थापना वर्ष के अवसर पर इस वर्ष वृहद कार्यक्रम करने का प्रस्ताव रखा तथा सभी ने अपनी सहमति व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रतन साहू, धर्मेन्द्र, मीरा देवी, रेखा देवी, सिकंदर, जगत नारायण आदि मौजूद रहे।