Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल विश्वविद्यालय के डीन से 1.90 लाख की साइबर ठगी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डीन से 1.90 लाख की साइबर ठगी

  • बैंक मैनेजर बनकर जालसाजों ने दो बार में खाते से निकाला रुपया
  • भुक्तभेगी शिक्षक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर किया कार्रवाई की मांग

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंध अध्ययन संकाय के शिक्षक पूर्व डीन प्रोफेसर बीडी शर्मा साइबर ठगी के शिकार हो गये। जालसाजों ने बैंक मैनेजर बनकर उनके खाते से 1.90 लाख रुपया निकाल लिया। भुक्तभेगी शिक्षक ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। प्रोफेसर विक्रम देव शर्मा पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंध अध्ययन संकाय में बतौर शिक्षक कार्यरत हैं जो पूर्व में संकाय के डीन भी रह चुके हैं। प्रोफेसर विक्रम देव शर्मा पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नियुक्ति के पहले मध्य प्रदेश के एक केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत थे जहां पर उन्होंने बेटियों के नाम से लक्ष्मी यूटीआइ आदि में कुछ धन इन्वेस्ट किया था। उसी रकम को वह प्राप्त करने के लिए वह अक्सर मध्य प्रदेश में स्थित संबंधित बैंक की साइट को इंटरनेट पर खंगालते थे और उस बैंक से जुड़ा नंबर निकाल कर वातार्लाप कर अपना पैसा प्राप्त करना चाहते थे। एक दिन उन्हें वेबसाइट से बैंक से जुड़ा कुछ फेक नंबर मिला। जिस पर प्रोफेसर बीडी शर्मा ने फोन कर मामले के बारे में जानकारी दिया। फोन काल रिसीव करने वाले जालसाज व्यक्ति ने खुद को बैंक का मैनेजर बताया और इन्वेस्ट किया गया पैसा भेजने के लिए प्रोफेसर के खाते से जुड़ा डिटेल प्राप्त कर लिया। शुक्रवार की शाम अचानक जालसाज ने बैंक मैनेजर बनकर दो बार फोन किया। कहा आपका पैसा कुछ देर में खाते में ट्रांसफर हो जायेगा। प्रोफेसर ने इस दौरान भी जालसाज से पूछा कि हमारे साथ कोई चीटिंग तो नहीं होगी। जिसने ऐसा कुछ भी होने से इनकार किया और प्रोफेसर बीडी शर्मा के खाते से पहली बार में ओटीपी पूछकर 94 हजार 993 रुपया और दूसरी बार में 94 हजार 994 रुपया निकाल लिया। रुपया कटने का मैसेज जब प्रोफेसर बीडी शर्मा के मोबाइल पर आया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी आइजीआरएस के माध्यम से साइबर सेल और पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग किया है।