जौनपुर धारा,बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दुकान के विवाद को लेकर शुरू हुए झगड़े ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। हिंसक झड़प में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर एक महिला सहित दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामला दुकानदारों के बीच लंबे समय से चली आ रही आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार लोग घायल

Previous article
Next article

