जौनपुर धारा,जौनपुर। जिले के सतपतहां थाना क्षेत्र में एक बेटे ने जमीन के पैसों को लेकर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को 24घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है, घटना ग्राम डीह अशरफाबाद की है। यहां 65वर्षीय प्रभाकर सिंह की हत्या उनके 35 वर्षीय बेटे अखिलेश उर्फ ओटू ने की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि प्रभाकर सिंह ने कुछ लोगों को जमीन बेची थी। इसी के पैसों को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ।बहस के दौरान अखिलेश ने गुस्से में आकर डंडे से पिता के सिर पर वार कर दिया। इस हमले में प्रभाकर सिंह की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने अपने खून से सने कपड़े छिपा दिए और दूसरे कपड़े पहन लिए। फिर वह डीएम ढाबे पर चला गया, जहां 2-3 घंटे बिताए। रात करीब 1बजे घर लौटकर सो गया। अगली सुबह अखिलेश काम पर चला गया और दोपहर करीब 12:30 बजे लौटकर 112 पर पुलिस को सूचना दी। जांच में पीड़िता के मोबाइल से घटना के दिन की बातचीत और धमकी का वीडियो भी सबूत के रूप में मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि थाना सरपतहां और स्वाट टीम ने मिलकर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी अखिलेश को हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
पुत्र ने ही किया था पिता की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

Previous article
Next article

