― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरपुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किये गए पूर्व विधायक सेनानी सूर्यनाथ

पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किये गए पूर्व विधायक सेनानी सूर्यनाथ

  • पैतृक गांव देहजुरी के क्षेमकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, सिकरारा। भारत माता को फिरंगियों के चंगुल से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले अमर सेनानी व पूर्व विधायक पंडित सूर्यनाथ उपाध्याय की 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा पूर्व याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। उनके पैतृक गांव देहजुरी (गोपालपुर) के क्षेमकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर स्थापित अमर शहीद मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ उनके त्याग संघर्ष व व्यक्तित्व पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने चर्चा की। श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन राजबहादुर यादव ने कहा सेनानी पण्डित सूर्यनाथ उपाध्याय द्वारा देश को आजादी दिलाने में फिरंगियों द्वारा दी गई यातनाओं, संघर्षों व त्याग को भुलाया नही जा सकता। ऐसे महान विभूतियों के आदर्शों से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने कहा पण्डित सूर्यनाथ उपाध्याय के त्याग व संघर्षों पर चर्चा करना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है। भारत माता के ऐसे जांबाज होनहारों के संघर्षों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है। उनके योगदानों को देश सदैव याद रखेगा। इससे पूर्व परिसर में लगी अमर सेनानी की मूर्ति पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व आये लोगो ने माल्यार्पण किया। अमर सेनानी के पौत्र अवनीश उपाध्याय लल्ला, अविनाश उपाध्याय कान्हा, शिवम उपाध्याय, अथर्व, वेदांत व सूर्यांश उपाध्याय ने आगंतुकों का स्वागत किये। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त लेखाकार श्यामनारायण उपाध्याय, प्रधानाचार्य ईश्वरी प्रसाद मिश्र, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र, महामंत्री विनोद सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता अमर सेनानी की पुत्री श्यामलता तिवारी, संचालन   शरद सिंह व आभार उनके पौत्र संजय उपाध्याय व अनिल उपाध्याय ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जनार्दन मिश्र, विशाल सिंह, संदीप सिंह, शिवधारी यादव, सीबू मिश्र, पिंटू उपाध्याय, सीबू उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

Share Now...