Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरविकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दी गई स्वीकृति प्रमाण-पत्र

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दी गई स्वीकृति प्रमाण-पत्र

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को जनपद के विकासखंड रामनगर की ग्राम पंचायत जमालिया और बुजुर्ग, मछलीशहर की ग्राम पंचायत लासा और भेटवरा, महराजगंज की ग्राम पंचायत तुरकौली, बदलापुर के ग्राम पंचायत मुरादपुरकोटिला और करनपुर, शाहगंज की ग्राम पंचायत मुडैला और गुरैनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने विकास खण्ड खुटहन के ग्रामसभा इमामपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीक स्वरूप चाभी एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विकसित भारत पर चर्चा किया। पीएम उज्ज्वला के तहत नये व्यक्तियों का नामांकन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया। ड्रोन से नैनौ युरिया, डीएपी, का प्रर्दशन किया गया और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई-केवाईसी की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया। सहकारिता विभाग के अन्तर्गत ग्रामीणों को सहकारी समिति का सदस्य बनाकर प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि, कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण, प्राकृतिक खेती, अन्न/मिलेट्स की उपयोगिता, स्थानीय कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादन के प्रति प्रदर्शनी रबी अभियान के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों द्वारा उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु संवाद कार्यक्रम किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। आपूर्ति एवं विपणन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गतन निःशुल्क राशन एवं पीएम उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डाला गया।