जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सीवी रमन छात्रावास में वृहस्पतिवार को मतदाता दिवस के अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम नमो नवमतदाता सम्मेलन को लाइव देखा गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुभकामनाएं, एक अवसर जो हमारे जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाता है और लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के लिए प्रोत्साहित करने का दिन भी है, यदि उन्होंने पहले से ही पंजीकरण नहीं कराया है। पीएम मोदी ने वर्चुअली ‘नव मतदाता सम्मेलन’ को सम्बोधित किया, जिसमें पूरे भारत से पहली बार मतदान करने वाले मतदाता एक साथ आए। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देश भर में लगभग 5,000 से अधिक आयोजित ‘नमो नव मतदाता सम्मेलन’ में एकत्र हुए लाखों पहली बार मतदाताओं को संबोधित किया। इस मौके पर डॉ.प्रमोद कुमार यादव, डॉ.राजकुमार, डॉ.मनीष प्रताप सिंह, डॉ.अवध बिहारी सिंह, डॉ.नवीन चौरसिया कृष्णा यादव एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पीयू में देखा गया नमो नवमतदाता सम्मेलन कार्यक्रम का लाइव

Previous article

