जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व एसपी अजय पाल शर्मा नें इंडियन रेड क्रास सोसाइटी जौनपुर के सदस्यों के साथ सिटी स्टेशन एवं विभिन्न स्थानों पर भीषण ठंड से ठिठुरते लोगों के बीच कंबल वितरण कर उन्हे राहत देने का प्रयास किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस भीषण ठण्ड मे रेड क्रॉस का ये कार्य सराहनीय है। मानवता की सेवा मे रेड क्रॉस सदैव तत्पर रहती है। एसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने कहा कि रेड क्रास समाज में वंचित और जरूरतमंद लोगों के बीच हर समय उनके चेहरे पर खुशी लाने का पुण्य कार्य करती रहती है। सचिव डॉ.मनोज वत्स ने कहा की रेड क्रास ने समाज सेवा के अपने व्यवहार के अनुरूप ठंडी में ठिठुरते लोगों के दर्द को समझते हुए कंबल वितरण का पुण्यकार्य कर रही है। रेडक्रास के कोषाध्यक्ष डॉ.संदीप पांडेय ने बताया कि संस्था जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का सदैव प्रयास करती है। इस अवसर पर मुख्य रूप एसपी सिटी बृजेश कुमार, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मिथिलेश मिश्रा, एसओ लाइन बाजार कौशल चौबे, रवि सिंह प्रकांत दुबे, नितिन, चंदन, राहुल अग्रहरी आदि उपास्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
रात मे ठंड से ठिठुरते लोगों को रेड क्रॉस ने बांटा कंबल

Previous article
Next article

