Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपार्टियों ने खोले पत्ते, जारी की प्रत्याशियों की सूची

पार्टियों ने खोले पत्ते, जारी की प्रत्याशियों की सूची

  • देर शाम तक उम्मीदवारों को लेकर बनी रही उहापोह स्थिति
  • सपा का दमान छोड़ चित्रलेखा सिंह ने पकड़ा झाडू

जौनपुर धारा, जौनपुर। दो चरणों में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर तमाम उठा-पटक के बीच सपा, भाजपा व कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। नगर निकाय चुनाव दो चरणों में होने हैं। पहले चरण यानी जौनपुर का मतदान 4 मई को होना है। ऐसे में पार्टियों ने प्रत्याशियों को लेकर गहन मंथन किया व एक दूसरे को देखते हुए रविवार की दोपहर प्रत्याशियों की सूची बारी-बारी से जारी कर दी। हालाकि देर शाम तक प्रत्याशी की लिस्ट जारी होने के बाद भी सपा में टिकट बदलने की चर्चाएं होती रही। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने गहन मंथन के बाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सभासद रामसूरत मौर्य की पत्नी मनोरमा मौर्या पर दांव खेलकर उन्हें मैदान में उतार दिया है। समाजवादी पार्टी के विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि देर शाम कड़े मंथन के बाद श्रवण जायसवाल की पत्नी उषा जायसवाल को अपना टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने तो पहले से ही निवर्तमान चेयरमैन माया टण्डन पर फिर से विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दे दिया था। इसी क्रम में निखिलेश सिंह की धर्मपत्नी चित्रलेखा सिंह ने सपा का दामन छोड़ आम आदमी पार्टी का रूख किया और उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। अभी तक सपा का गुणगान करने वाली चित्रलेखा सिंह ने टिकट न मिलने की आशंका को देखते हुए एकाएक पाला बदल आप की सदस्यता ग्रहण कर उम्मीदवार के रूप में चुनाव रण में कूद पड़ी। देर शाम कांग्रेस ने भी अपनी सूची जारी कर दी जिसमें दरख्शां खातून पत्नी इश्तियाक अहमद को प्रत्याशी घोषित किया है।