― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपाठ्य पुस्तकें हुई वितरित, बच्चों में छायी खुशी

पाठ्य पुस्तकें हुई वितरित, बच्चों में छायी खुशी

जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन के मंशा के अनुरूप शनिवार को सुइथाकला ब्लाक संसाधन केंद्र पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य के निर्देशन में पाठ्य पुस्तकें नि:शुल्क वितरित हुई जिसे पाकर लोगों में खुशी छा गई। एआरपी पंकज सिंह ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय स्कूलों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए शनिवार को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित हुई। इस दौरान परिषद के कक्षा 1-3 तक को छोड़कर कुल 132 स्कूलों के बच्चे लाभान्वित हुए। शेष के बारे में उन्होंने शीघ्र ही पुस्तकों के आने की बात बताई। पहली बार सत्र के पहले दिन पुस्तकों के वितरण पर लोगों में खुशी की लहर देखी गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सब पढ़ें सब बढ़ें के संकल्प को पूरा करने में शत प्रतिशत क्रियान्वयन किया जा रहा है।

Share Now...