Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपांचवें सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

पांचवें सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

  • नवागत थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने मंदिर परिसर का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के उतरेजपुर शम्भूगंज में स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक सारनाथ महादेव मंदिर में सावन माह के पांचवें सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नवागत बक्शा थानाध्यक्ष सहित थाने की पुलिस मंदिर परिसर में तैनात थी। मंदिर परिसर में लगे मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए नवागत थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मन्दिर परिसर का लगातार भ्रमण करते रहे जिसमें उपनिरीक्षक महेंद्र यादव, हंसराज यादव, कलमुल्ला अली, विजय शंकर यादव, रामवरन सिंह, अनिल कुमार तिवारी हे.का. छविनाथ, माधव सिंह, शमीम अख्तर, सन्तोष यादव, का. रुस्तम, शैलेन्द्र गौड़, निशांत राय, चन्द्र प्रकाश मौर्य, उत्तम प्रसाद, अजय कुमार, उमेश यादव, सुधीर यादव, सूर्यदेव, जितेंद्र सिंह, अंकुश, मधु यादव, सीमा गौड़ मौजूद रहे।