― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपशु चिकित्सकों की लापरवाही से किसान दुखी

पशु चिकित्सकों की लापरवाही से किसान दुखी

  • हजारों रुपये खर्च कर गो माता की कर रहा सेवा

जौनपुर धारा,मीरगंज। थाना क्षेत्र के भटहर गांव में किसान बाबा तिवारी योगीराज में भी पशु चिकित्सकों की लापरवाही से घोर दुखी है। उसने लापरवाह चिकित्सकों पर कार्यवाही की मांग की है। भटहर निवासी किसान बाबा तिवारी ने बताया कि उसकी दरवाजे पर बंधी पालतु गाय को दूसरी गाय ने 28 जनवरी को मार दिया जिससे गाय की बाएं तरफ की आगे व पीछे की दोनों टांगे टूट गई हैं। उसने सरकारी पशु डॉक्टर को दिखाया तो देखते ही उन्होंने हरेन्द्र दास यूनिवर्सिटी फैजाबाद के लिए रिफर कर दिया। वह 10 हजार रुपये खर्च कर पिकअप गाड़ी में गाय को लादकर 7 बजे सुबह फैजाबाद पहुंचा जहां बड़े डॉक्टर 11 बजे पहुंचे तो उन्होंने गाय को वाहन में ही दूर से देख कह दिया कि कुछ नहीं हो सकता गाय को गंगाजल पिलाकर कहीं छोड़ दीजिए। उसने बताया कि वह गाय को पुन: वापस लाकर उसकी माता की तरह ही सेवा कर रहा है। डॉक्टरों की लापरवाही से ग्रामीणों में भी रोष व क्षोभ व्याप्त है।

Share Now...