Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्युत विभाग के संविदा कर्मियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

  • वेतन न मिलने से क्षुब्ध हैं कर्मी

जौनपुर धारा, शाहगंज। बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी वेतन भुगतान न होने से क्षुब्ध हैं। वेतन दिलाने समेत विभिन्न मांगों से सम्बंधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अंकित कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में जल्द ही वेतन नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी गयी है। कर्मचारियों ने एसडीएम से वेतन दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि संविदा कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। पिछले छह महीनों से वेतन नहीं मिला हैं। समय से वेतन नहीं मिलने पर परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। वहीं एपीएफ रोका गया है उसे भी दिलाया जाये। आक्रोशित कर्मियों ने बिजली विभाग के एक्सईएन व एसडीओ पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए एक बड़े आंदोलन करने का चेतावनी दी है।