जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय पशुपालन विभाग की टीम द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला शिविर का आयोजन सतहरिया गांव में आयोजित किया गया जिसमें 1550 गाय, भैंस, भेड़, बकरी का इलाज किया गया। इस बहुउद्देशीय चिकित्सा कैम्प में पशुपालकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मौजूद पशुपालकों को पशुओं को चारा प्रबंधन, टीकाकरण, रोग बचाव, पशुधन बीमा योजना, कुकुट पालन, बकरी पालन, भेड़ प्रबंधन तथा अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में पशुपालकों को विस्तृत जानकारी दी गई। बतौर मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद जिला महामंत्री विशंभर दूबे के द्वारा गौवंश का माल्यार्पण कर एवं कैंप का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान रामअवध यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशांत यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी, डा. संजय सिंह पैरावेट, समर बहादुर यादव पैरावेट, नीरज यादव, अमित पटेल, रवि प्रताप सिंह, आकाश कुमार, अंकित यादव, अमलेश मिश्र, सूरज अवनीश सिंह, उदय प्रताप आदि लोग मौजूद रहे। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुशांत यादव ने बताया कि इस कैम्प में कुल 1250 भेड़ बकरी, 300 गाय भैंस की चिकित्सा दवा के साथ ही उपचार किया गया।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
पशु कैम्प में 300 गाय भैंस, 1250 भेड़ बकरी का हुआ इलाज

Previous article


