Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपरीक्षा निरस्त होना बन गया मौत का कारण

परीक्षा निरस्त होना बन गया मौत का कारण

  • घर लौटते समय हादसे का शिकार हुआ परीक्षार्थी, परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी प्रदीप मिश्रा का 23वर्षीय पुत्र कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह पुलिस चौकी से ठीक 100मीटर दूरी पर ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यम मिश्रा 12वीं का पेपर देने के लिए गाजीपुर अपने परीक्षा केंद्र पी.आर.वि.इण्टर कॉलेज भीखमपुर में उसका 12वीं का सेंटर गया था। जिसकी आज बायोलॉजी की परीक्षा निरस्त हो गई और वह अपने घर को लौट रहा था। जैसे ही सिपाह रेलवे क्रॉसिंग से 100मीटर आगे गया सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए जिससे ट्रक का पिछला हिस्सा उसके ऊपर चढ़ गया। जहाँ मौके पर ही मौत हो गई ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सिपाह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सत्यम के मौत की खबर सुनते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया।