Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरपरीक्षा देने जा रहे छात्र की वाहन के धक्के से मौत

परीक्षा देने जा रहे छात्र की वाहन के धक्के से मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के बजरंगनगर कोइलारी मार्ग पर बराभनपुर सोनहवा पोखरा के पास अज्ञात वाहन के धक्के से स्कूटी सवार 18 वर्षीय इंटर के छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बराभनपुर गांव निवासी 18 वर्षीय लालू सरोज पुत्र कल्लू पड़ोस के 16 वर्षीय आकाश पुत्र रामकुबेर जो प्रथम पाली में भौरा से हाई स्कूल का परीक्षा देकर वापस आया था, के साथ स्कूटी से कोइलारी इंटर की परीक्षा देने दूसरी पाली में जा रहा था कि बिपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन से धक्का लग गया  जिसमें स्कूटी चालक लालू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तो वही आकाश को हल्की चोटें आई है जिसका इलाज सीएचसी डोभी पर कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई है। अनूप, निम्बी दो भाई व माता सुमित्रा देवी का रो रो कर बुरा हाल है।