Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरपरीक्षा के दौरान तीन छात्राओं की हालत बिगड़ी

परीक्षा के दौरान तीन छात्राओं की हालत बिगड़ी

  • सीएचसी में इलाज के लिए कराया गया भर्ती

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र से सटे समीपवर्ती जनपद के एक विद्यालय में बोर्ड की परीक्षा देने आई तीन छात्राओं की हालत खराब हो गई जिसके चलते शिक्षकों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। समीपवर्ती जनपद के श्रीपत इंटर कालेज खंजहापुर में पहली पाली में हाई स्कूल विज्ञान का पेपर देने आई खंजहापुर गांव निवासी 16 वर्षीय दीपामाला पुत्री राम अनुज, अमरेथु गांव निवासी 17 वर्षीय काजल पुत्री श्याम लाल व खंजहापुर गांव निवासी 17 वर्षीय दिपांशी पुत्री राम अशीष की तबीयत परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद अचानक खराब हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में 108 एम्बुलेंस से अनुदेशक सुरेश कुमार ने सभी को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर सभी छात्राओं का इलाज चल रहा है। वहीं मामले की सूचना परिजनों को भी दे दिया गया।