― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसाथी की हत्या के विरोध में अधिवक्ता आक्रोशित

साथी की हत्या के विरोध में अधिवक्ता आक्रोशित

  • उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, मछलीशहर। प्रयागराज के अधिवक्ता उमेश की हत्या से तहसील अधिवक्ताओं में आक्रोश है। इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि मृतक अधिवक्ता की हत्या में शामिल अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाय। अधिवक्ता के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाय, परिवार के एक सदस्य को नौकरी व 20 लाख रूपये मुआवजा दिया जाय। बताया जाता है कि प्रयागराज के अधिवक्ता कृष्ण कुमार पाल उर्फ उमेश पाल व उसके सुरक्षा कर्मी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। आये दिन अधिवक्ताओं की हो रही हत्या से साथियों में असुरक्षा की भावना है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, प्रेम चंद्र विश्वकर्मा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, यज्ञ नारायण सिंह, आरपी सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, अजय सिंह, कमलेश कुमार, आशीष चौबे, पवन गुप्ता, हरी लाल आदि उपस्थित थे।

Share Now...