Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरपरिजनों को बंधक बनाकर तीन घरों से लाखों की चोरी

परिजनों को बंधक बनाकर तीन घरों से लाखों की चोरी

विरोध करने पर चोरों ने ईट-पत्थर से गृह स्वामी को पीटा

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हौसला बुलंद चोर लगातार पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए ताबड़तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम शाबित हो रही है।

ताजा मामला बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में घर के कुछ सदस्यों को बंधक बनाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, वही विरोध करने पर चोरों ने ईट-पत्थर चलाकर एक गृह स्वामी को घायल भी कर दिया। जिसका उपचार बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे करवाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पट्टीदयाल गाँव निवासी दीपक रजक ने बताया कि वह सोमवार की रात्रि परिवार के साथ अपने घर में सोएं थे, जहां अज्ञात चोरों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर उसे रस्सी से बांध दिए और बगल दूसरे कमरे का ताला तोड़कर घर मे रखे पेटी को कुछ दूर ले जाकर तोड़ने लगे। आवाज सुनकर वहां पहुंचे पीड़ित के चाचा अखिलेश रजक को चोरों ने ईट-पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया और पेटी में रखे हुए करीब 15 हजार नकदी व कुछ कागजात को लेकर फरार हो गए। फिलहाल घायल का इलाज बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में करवाया गया। दूसरी घटना बरौली वार्ड नंबर-3 निवासी व संग्राम बालिका इण्टर कॉलेज की अध्यापिका प्रेम कुमारी यादव का आरोप है कि उनके घर में शादी पड़ी थी वह एक लाख पच्चीस हजार रुपये इकठ्ठा कर बेड के गद्दा के नीचे रखी थी। जहां अज्ञात चोरों ने घर का ताला काटकर घर में घुसे और सवा लाख रुपये नकदी तथा इनवर्टर की बैटरी चोरी कर लिए वह जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। तीसरी घटना उदपुर घाटमपुर का हैं जहां गाँव निवासी रोहित सिंह का आरोप है कि वह परिवार के साथ घर के कमरे में सो रहे थे। रात्रि में उनका लड़का दूध पीने के लिए रोने लगा तो दूध लेने के लिए उनकी पत्नी उठकर दरवाजा खोलने लगी। दरवाजा बाहर से बंद मिला तो पत्नी ने पति को सूचना दी। उनके पति रोहित ने अपने पिता को फोन कर दरवाजा खोलने के लिए कहे तो पता चला कि उनका भी दरवाजा बाहर से बंद है। जब-तक रोहित अपने पड़ोसियों को फोन कर बुलाए तब-तक अज्ञात चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर करीब 8 हजार रुपये नकदी सहित लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर चोर फरार हो गए। वही पीड़ित का यह भी आरोप है कि उन्होंने घटना की सूचना रात्रि में ही डायल-112 तथा कोतवाली पुलिस को दिया था। मौके पर पहुचीं पुलिस ने आश्वासन दिया कि आप हमारे सम्पर्क में रहिए जो भी मामला होगा हम हल करेगें, कोई लिखित तहरीर मत दीजिए।

  • प्रतिरोध करने पर चोरों ने पशुपालक को पीटा

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बड़ेरी गांव में बीती रात पशु खोलते समय प्रतिरोध करने पर चोरों ने पशुपालक को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद चोर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दिया। बड़ेरी गांव निवासी छोटेलाल यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव ने गाय व भैंस पाला है। वह रात में दरवाजे पर पशुओं को बांध कर सोये थे। इस बीच रात्रि में सात से आठ की संख्या में चोर पहुंचे और उनके पशुओं को खोलकर ले जाने लगे। इस बीच एक पशु के बोलने पर छोटेलाल की नींद खुल गई। वे शोर करतें हुए पशु के पास अंधेरे में पहुंचे तो चोरों ने लाठी डंडे से हमला बोल दिया और पशु छोड़ अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। उधर शोर सुन परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर पहुची डायल-112 पुलिस काफी खोजबीन किया किन्तु चोरों का कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व में भी चोरों ने पशु चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश किया था किन्तु पशु पालक के जाग जाने से वह पशु चोरी करने में असफल रहे।