Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविजय प्रकाश मिश्र पुनः चुने गए अध्यक्ष

विजय प्रकाश मिश्र पुनः चुने गए अध्यक्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जनपद इकाई की वार्षिक बैठक कलेक्ट्रेट परिषर स्थित पत्रकार भवन के सभागार में विजय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2023 की कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से 2024के लिए अनुमोदित कर विजय प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए उन्हें पुनः अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन मे विजय प्रकाश मिश्र ने संगठन को गतिशील बनाने के सभी सदस्यों से एक जुट होकर यूनियन को मजबूती प्रदान करने का आह्वाहन किया। बैठक में पत्रकार डॉ.कुंवर यशवंत सिंह, सम्पादक आदर्श कुमार, अरविन्द उपाध्याय, दीपक चिटकरीया, चंद्रमणि पांडे, यशवंत गुप्ता, मजहर आसिफ, प्रमोद कुमार पांडे, अजवद कासमी, सीएम पाण्डेय ने संगठन को गतिशील बनाने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किये। संचालन यूनियन के महामंत्री सन्तोष कुमार सोन्थालिया ने किया।